चर्चित मामले में पुलिस जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। आरोपित समर्थ को लेकर पुलिस टीम सीधे गिरीबाला सिंह के घर पहुंची, जहां घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पूरे इलाके में पुलिस की हलचल से लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर कोई यह जानने को उत्सुक दिखा कि आखिर उस रात घर के अंदर क्या हुआ था।
पुलिस अधिकारियों ने समर्थ को साथ लेकर घर के हर हिस्से का निरीक्षण किया। कमरे, सीढ़ियां, एंट्री पॉइंट और घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं को दोबारा जांचा गया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने घटनाक्रम को समझने के लिए मौके पर सीन रीक्रिएट भी कराया। जांच टीम लगातार समर्थ से सवाल करती रही और उसके जवाबों को घटनास्थल से जोड़कर परखा गया।
मौके पर फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। जांच एजेंसियां अब हर छोटे-बड़े सबूत को जोड़कर पूरे मामले की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं, जो इस केस की दिशा बदल सकते हैं।




