अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक संदिग्ध युवक ने सिक्योरिटी चेकपॉइंट की तरफ करीब 30 राउंड गोलियां दागीं। घटना उस समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे।
सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में हमलावर को गोली मार दी। घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नासिर बेस्ट के रूप में हुई है, जो मैरीलैंड का रहने वाला बताया जा रहा है।
फायरिंग के दौरान एक आम नागरिक भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि उसे हमलावर की गोली लगी या जवाबी फायरिंग में वह शिकार हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है… क्या यह सिर्फ एक अकेले हमलावर की हरकत थी, या व्हाइट हाउस को निशाना बनाने की कोई बड़ी साजिश?







