प्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सतना, रीवा, मैहर, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर समेत कई जिलों में लू और हीटवेव को लेकर इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को मोबाइल संदेश भेजकर दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
राजधानी भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। शेर, बाघ और तेंदुओं को राहत देने के लिए कूलर, ग्रीन नेट और पर्दों की व्यवस्था की गई है। वहीं बाड़ों में लगातार पानी डाला जा रहा है ताकि जानवरों को गर्मी से बचाया जा सके।
गुरुवार को छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण कई शहरों में दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
Post Views: 18




