...
Home » Uncategorized » एमपी मेट्रो का नया कदम, यात्रा के साथ जश्न का अनुभव “सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स” से सफर बना उत्सव

एमपी मेट्रो का नया कदम, यात्रा के साथ जश्न का अनुभव  “सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स” से सफर बना उत्सव

मध्य प्रदेश में मेट्रो सफर अब सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह आपके खास पलों का गवाह भी बनेगा। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी MPMRCL ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है, जिसका नाम है “सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स”। इस नई नीति के तहत अब यात्री मेट्रो कोच और स्टेशन परिसर के अंदर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन कर सकेंगे।

इस पहल का उद्देश्य मेट्रो यात्रा को और भी खास और यादगार बनाना है। अब जन्मदिन, वर्षगांठ, छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिक परफॉर्मेंस या अन्य क्रिएटिव इवेंट्स को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में आयोजित किया जा सकेगा।

MPMRCL का मानना है कि इस कदम से मेट्रो सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट सिस्टम नहीं, बल्कि एक आधुनिक और बहुउद्देश्यीय स्पेस के रूप में उभरेगी, जहां लोग अपने खास पलों को नए अंदाज में मना सकेंगे।

इस सुविधा के लिए यात्रियों को निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा, ताकि सभी के लिए यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे। सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स” के साथ मध्य प्रदेश मेट्रो एक नई पहचान की ओर बढ़ रही है, जहां सफर के साथ-साथ खुशियों का भी सफर तय होगा।

 

 

 

 

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.