...
Home » Uncategorized » दहेज की मांग ने ली एक और जान: दामाद ने सास को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

दहेज की मांग ने ली एक और जान: दामाद ने सास को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज के विवाद ने एक महिला की जान ले ली। ग्राम पंचायत अहिरगवां के ऊड़की गांव में शुक्रवार देर रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच एक दामाद ने अपनी ही सास की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान 50 वर्षीय रीता राय के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार आरोपी संदीप विश्वास, जो सतना जिले के ग्राम गौड़ा का निवासी है, ने लकड़ी के बैट से अपनी सास पर ताबड़तोड़ हमला किया। हमले की गंभीरता इतनी अधिक थी कि रीता राय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिजन गहरे सदमे में हैं।

**शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना, विवाद ने लिया हिंसक रूप**

मृतका की सबसे छोटी बेटी खुशी राय की शादी पिछले साल 23 मई को संदीप विश्वास से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही संदीप और उसका परिवार बाइक और स्मार्टफोन की मांग को लेकर खुशी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को संदीप अपनी गर्भवती पत्नी को उसके मायके छोड़ गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह वह अपने जीजा के साथ दोबारा ससुराल पहुंचा, जहां दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पहले सास को जान से मारने की धमकी दी और फिर रात में इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर करती है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.