भोपाल में कारोबारी विजय मेवाड़ा की हत्या के मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ ‘बम’ के बारे में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि वह इंदौर के कुख्यात बदमाश सलमान लाला से प्रभावित था। उसी की तरह अपना आपराधिक नेटवर्क खड़ा करना चाहता था।
हत्या के बाद शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़े गए आसिफ को कोर्ट ने 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में है। फिलहाल, वह हमीदिया अस्पताल में भर्ती है।
नशे की हालत में आक्रामक हो जाता था
आसिफ महंगी कार और बाइकों में घूमता था। पांच सितारा होटलों में ठहरता और अवैध गतिविधियों से लाखों रुपए कमाता था। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय था। अपनी हर गतिविधि की रील बनाकर पोस्ट करता था। कोर्ट पेशी के दौरान भी उसने पुलिस की मौजूदगी में वीडियो बनाकर डाले थे।
Post Views: 5







