...
Home » Uncategorized » मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को राज्य के 22 जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदल सकता है।

अलर्ट वाले जिलों में इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल हैं। मंगलवार रात रतलाम जिले के अलग-अलग इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई।

वहीं राजधानी भोपाल समेत बड़वानी, खरगोन, देवास, सीहोर, विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना और सतना में बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश के मौसम में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार को इसका असर अधिक जिलों में दिखाई देगा, जबकि गुरुवार को भी ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश की संभावना बनी हुई है।

इन मौसमी सिस्टम के कारण न्यूनतम तापमान में फिलहाल बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जबकि दिन के समय तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक लोगों को गर्मी से राहत दिला सकती है।

फिलहाल प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम का यह बदला हुआ मिजाज आने वाले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में असर दिखा सकता है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.