...
Home » Uncategorized » कलयुगी बेटे ने मां को बनाया निशाना, रीवा में दिल दहला देने वाली वारदात

कलयुगी बेटे ने मां को बनाया निशाना, रीवा में दिल दहला देने वाली वारदात

रीवा। जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुनगांव से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी ही मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, यह वारदात 8 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे की है। ग्राम भुनगांव निवासी गुलाब बसोर शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। घटना वाले दिन वह नशे की हालत में अपने घर के पास रहने वाली सुंदरिया देवी से गाली-गलौज कर रहा था। विवाद बढ़ने पर गुलाब हाथ में कुल्हाड़ी लेकर उन्हें मारने के इरादे से दौड़ पड़ा।

इसी दौरान उसकी मां मछली बसोर बीच-बचाव करने पहुंचीं। उन्होंने बेटे को समझाने और विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन नशे में चूर गुलाब ने आपा खो दिया। उसने अपनी ही मां पर कुल्हाड़ी से सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले में मछली बसोर गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जवा थाना प्रभारी कमलेश साहू के अनुसार, प्रारंभ में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन महिला की मृत्यु के बाद प्रकरण को हत्या की धारा में परिवर्तित कर दिया गया।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की घेराबंदी की और 10 फरवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एक मां, जो बेटे को बचाने दौड़ी थी, उसी के हाथों अपनी जान गंवा बैठी। इस घटना ने न सिर्फ गांव बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.