Home » Uncategorized » अजित पवार के अंतिम संस्कार में हजारों लोग पहुंचे, बारामती की सड़कों पर जाम

अजित पवार के अंतिम संस्कार में हजारों लोग पहुंचे, बारामती की सड़कों पर जाम

बारामती की सड़कों पर आज एक अजीब सा सन्नाटा है भीड़ के बावजूद खामोशी। हर कदम के साथ एक सवाल, हर निगाह में एक इंतज़ार। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है और उनके साथ चल रहा है जनसमुद्र, जो आखिरी बार उन्हें देखने को बेताब है।

काटेवाड़ी स्थित आवास से जैसे ही पार्थिव शरीर बाहर लाया गया, माहौल बदल गया। समर्थक पैदल, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टरों से उमड़ पड़े। बारामती को जोड़ने वाली सड़कों पर कई जगह जाम है, लेकिन किसी को परवाह नहीं क्योंकि आज मंज़िल नहीं, विदाई अहम है।

कुछ ही देर में विद्या प्रतिष्ठान मैदान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। महाराष्ट्र सरकार का पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहेगा। तीन दिनों का राजकीय शोक राज्य आज अपने एक बड़े नेता को अलविदा कह रहा है।

बुधवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान चार्टर्ड प्लेन क्रैश हुआ। 66 वर्षीय अजित पवार के साथ हादसे में उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर कुल पांच जिंदगियां चली गईं। एक पल में सब बदल गया।

आज वही बारामती, जहां से चुनावी रैलियों की तैयारी थी, शोक में डूबी है। 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए चार रैलियां तय थीं—लेकिन अब वहां सिर्फ यादें हैं।

 

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x