...
Home » Uncategorized » तराना में अफवाह की चिंगारी, आगजनी और पथराव तक पहुँचा विवाद

तराना में अफवाह की चिंगारी, आगजनी और पथराव तक पहुँचा विवाद

नमाज़ के बाद बिगड़े हालात, वीडियो वायरल, पुलिस तैनात

उज्जैन जिले के तराना कस्बे में गुरुवार रात शुरू हुआ एक मामूली विवाद शुक्रवार दोपहर बाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। शुरुआत एक दुकान में लगी आग से हुई, जिसे प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लेकिन आग की खबर फैलते ही शहर में यह अफवाह उड़ गई कि अज्ञात लोगों ने जानबूझकर दुकान में आग लगाई है।

अफवाहों की रफ्तार इतनी तेज थी कि सच्चाई पीछे छूटती चली गई। शुक्रवार को दिन की नमाज़ के बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि इसके बाद कुछ इलाकों में पथराव शुरू हो गया। इस दौरान हुई घटनाओं के वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब आमने-सामने आए लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस से भी कुछ लोगों की तीखी बहस हुई। पथराव की इस घटना में एक युवक के घायल होने की सूचना है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अफवाह फैलाने वालों व हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है, लेकिन पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.