...
Home » Uncategorized » भाजपा को मिलने वाला है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली में बढ़ी सियासी हलचल

भाजपा को मिलने वाला है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली में बढ़ी सियासी हलचल

नामांकन से पहले पार्टी मुख्यालय में जुटे दिग्गज, निर्विरोध चुनाव के संकेत

दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में आज सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। कुछ ही देर में वे भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं।

नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत पार्टी मुख्यालय में हो चुकी है, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। माहौल पूरी तरह औपचारिक होने के बावजूद, हर नजर इस बात पर टिकी है कि क्या कोई और दावेदार सामने आता है या नहीं।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शाम 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि शाम 5 बजे से 6 बजे तक नाम वापस लेने का समय रखा गया है। अगर नितिन नबीन के अलावा कोई और नामांकन दाखिल नहीं होता, तो चुनाव अधिकारी उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर देंगे। हालांकि, किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में उतरने की स्थिति में 20 तारीख को मतदान कराया जाएगा।

इस अहम मौके पर पार्टी के लगभग सभी मुख्यमंत्री, राज्य इकाई के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी की थी, जबकि नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

अब सबकी निगाहें नामांकन की अंतिम स्थिति पर टिकी हैं, क्योंकि कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि भाजपा को नया अध्यक्ष निर्विरोध मिलेगा या फिर मुकाबले की तस्वीर उभरेगी।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.