...
Home » Uncategorized » भेरू घाट पर कहर बनकर उतरी रफ्तार, एक पल में भिड़े 7 वाहन

भेरू घाट पर कहर बनकर उतरी रफ्तार, एक पल में भिड़े 7 वाहन

 

इंदौर के महू क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। मानपुर भेरू घाट पर अचानक बेकाबू हुए एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते सात वाहन आपस में टकरा गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक और गैस टैंकर कारों के ऊपर चढ़ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस घाट सेक्शन में यह हादसा हुआ, वहां करीब दो किलोमीटर लंबी खड़ी ढलान है। इसी ढलान से उतरते समय ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे आयशर वाहन में जा घुसा। इसके बाद टक्कर का सिलसिला शुरू हुआ—आयशर कार से टकराया, कार पिकअप से भिड़ गई और देखते ही देखते कुल सात वाहन इस चेन एक्सीडेंट की चपेट में आ गए।

हादसे के बाद मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पूरी तरह बंद हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं यातायात बहाली का काम शुरू किया गया।

मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर ने बताया कि यह एक बड़ा सड़क हादसा है, लेकिन राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और हादसे ने एक बार फिर घाट सेक्शन में तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.