Home » Uncategorized » जानलेवा मांझे के खिलाफ इंदौर पुलिस का अभियान तेज, लाखों की डोर जब्त

जानलेवा मांझे के खिलाफ इंदौर पुलिस का अभियान तेज, लाखों की डोर जब्त

मानव जीवन एवं पशु-पक्षियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा प्रतिबंधित एवं जानलेवा चाइनीज मांझे के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी है। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर पूरे शहर में नायलॉन एवं चाइनीज मांझे की बिक्री, परिवहन और उपयोग पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में डीसीपी जोन-04 के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जूनी इंदौर और थाना द्वारकापुरी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया है।

थाना जूनी इंदौर पुलिस ने दिनांक 04 जनवरी 2026 को खातीवाला टैंक मेन रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक ईको स्पोर्ट्स कार को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 08 बोरे प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 33,680 रुपये आँकी गई है। पुलिस ने आरोपी रवि राजानी (28 वर्ष), निवासी शाजापुर, हाल मुकाम खातीवाला टैंक इंदौर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 223(a), 125 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।

वहीं दूसरी ओर थाना द्वारकापुरी पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन सावला (45 वर्ष), निवासी द्वारकापुरी इंदौर को प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 5 चरखे चाइनीज मांझा जब्त किए गए। पुलिस ने न केवल आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की बल्कि भविष्य में पुनः बिक्री रोकने हेतु उसकी दुकान को भी सील कर दिया।

पुलिस द्वारा दोनों मामलों में विवेचना जारी है तथा चाइनीज मांझे की खरीदी-बिक्री के स्रोतों की भी गहन जांच की जा रही है।

यदि आपके क्षेत्र में कोई व्यक्ति गुप्त रूप से चाइनीज मांझा बेचता या उपयोग करता पाया जाए, तो तुरंत स्थानीय पुलिस या इंदौर पुलिस क्राइम वॉच हेल्पलाइन 7049108283 पर सूचना दें।
आपकी एक सूचना किसी की जान बचा सकती है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x