Home » Uncategorized » आज से IRCTC पर बड़ा बदलाव: लाखों यात्रियों पर असर

आज से IRCTC पर बड़ा बदलाव: लाखों यात्रियों पर असर

सुबह 8 से शाम 4 बजे तक ‘डिजिटल ब्रेक’, 12 जनवरी से पूरी तरह लॉक होगा रास्ता

अगर आप आज यानी 5 जनवरी से ट्रेन का रिजर्व टिकट बुक करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। IRCTC ने आधार लिंकिंग को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब बिना आधार लिंक किए यूजर्स सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

यह नियम सिर्फ उसी दिन लागू होगा, जिस दिन रिजर्व टिकट की बुकिंग खुलती है। गौरतलब है कि रिजर्व टिकट ट्रेन के डिपार्चर से 60 दिन पहले बुकिंग के लिए उपलब्ध होते हैं। यानी जिस दिन बुकिंग की सबसे ज्यादा मारामारी होती है, उसी दिन बिना आधार वाले यूजर्स को बाहर रखा जाएगा।

रेलवे इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू कर रहा है। पहला फेज 29 दिसंबर से शुरू हुआ था, जब बिना आधार लिंक अकाउंट्स के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक टिकट बुकिंग बंद कर दी गई थी। अब दूसरे फेज में पाबंदी और सख्त हो गई है।

आज, 5 जनवरी से बिना आधार लिंक किए IRCTC यूजर्स सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। यानी पीक टाइम में टिकट पाने का मौका पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

और अगर आपने अब भी आधार लिंक नहीं कराया, तो अगला झटका और बड़ा है। तीसरा फेज 12 जनवरी से लागू होगा, जिसमें सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक पूरे दिन ऐसे यूजर्स टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

रेलवे का कहना है कि इस फैसले का मकसद फर्जी आईडी, बॉट्स और दलालों पर लगाम लगाना है, ताकि आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ सके।

अब सवाल साफ है क्या आप समय रहते अपना IRCTC अकाउंट आधार से लिंक कर पाएंगे, या फिर टिकट की दौड़ में पीछे छूट जाएंगे?

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x