Home » Uncategorized » सम्राट कैबिनेट- नीतीश के बेटे समेत 32 मंत्री बने: PM ने पूर्व CM को बुलाया, हाथ पकड़कर पास लाए,

सम्राट कैबिनेट- नीतीश के बेटे समेत 32 मंत्री बने: PM ने पूर्व CM को बुलाया, हाथ पकड़कर पास लाए,

बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के CM बनने के 22 दिन बाद आखिरकार कैबिनेट का बड़ा विस्तार कर दिया गया। राजधानी में आयोजित भव्य समारोह में एक साथ 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस मेगा इवेंट में बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े चेहरे शामिल हुए, वहीं पहली बार मंत्री बने नेताओं को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा रही।

नई कैबिनेट में बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, LJP(R) से 2, जबकि HAM और RLM से एक-एक मंत्री को जगह मिली है। करीब 25 मिनट तक चले शपथ ग्रहण समारोह में पांच-पांच विधायकों को एक साथ शपथ दिलाई गई। पहले चरण में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली। निशांत कुमार के मंत्री बनने को समारोह का सबसे बड़ा राजनीतिक सरप्राइज माना जा रहा है।

PM मोदी और नीतीश कुमार की मंच पर दिखी खास कैमिस्ट्री

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। समारोह खत्म होने के बाद पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को अपने पास बुलाया और दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी भरी मुलाकात देखने को मिली। मंच पर हाथ मिलाने के दौरान नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें हल्के अंदाज में हिलाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कैबिनेट विस्तार सिर्फ सत्ता संतुलन नहीं, बल्कि आने वाले चुनावों की रणनीति का भी बड़ा संकेत माना जा रहा है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x