...
Home » Uncategorized » 21 मार्च को इंदौर में गूंजेगी करण औजला की आवाज, तो वही 25 अप्रैल को धमाका करेंगे यो यो हनी सिंह

21 मार्च को इंदौर में गूंजेगी करण औजला की आवाज, तो वही 25 अप्रैल को धमाका करेंगे यो यो हनी सिंह

इंदौर में म्यूजिक लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है मार्च और अप्रैल में शहर दो बड़े पंजाबी म्यूजिक आइकन्स के धमाकेदार कॉन्सर्ट्स का गवाह बनने जा रहा है।

इंदौर के संगीत प्रेमियों के लिए 21 मार्च का दिन बेहद खास होने वाला है, जब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार करण औजला शहर में लाइव परफॉर्म करेंगे। अपने हिट गानों और दमदार स्टेज प्रेजेंस के लिए मशहूर औजला का यह कॉन्सर्ट युवाओं के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, इस कॉन्सर्ट में उनके कई सुपरहिट गाने लाइव सुनने को मिलेंगे, जिससे पूरा माहौल म्यूजिक और एनर्जी से भर जाएगा। इंदौर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर उनका शो आयोजित हो रहा है, जिसे लेकर फैंस में खासा क्रेज देखा जा रहा है।

मार्च के बाद अप्रैल में भी इंदौर का म्यूजिक माहौल थमने वाला नहीं है। 25 अप्रैल को बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक के मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह शहर में अपनी परफॉर्मेंस देने आ रहे हैं। हनी सिंह अपने एनर्जेटिक गानों और हाई-वोल्टेज स्टेज शो के लिए जाने जाते हैं। “लुंगी डांस”, “डोप शॉप” और “ब्राउन रंग” जैसे सुपरहिट गानों के साथ उनका कॉन्सर्ट दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनने वाला है।

दोनों ही कॉन्सर्ट्स को लेकर इंदौर में जबरदस्त उत्साह है और उम्मीद की जा रही है कि ये म्यूजिक इवेंट्स शहर के एंटरटेनमेंट कैलेंडर में एक नई पहचान बनाएंगे।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.