...
Home » Uncategorized » पर्यावरण संग नारी शक्ति की नई उड़ान, अमृता ने थामा रिक्शा, भूमि ने बढ़ाया हौसला

पर्यावरण संग नारी शक्ति की नई उड़ान, अमृता ने थामा रिक्शा, भूमि ने बढ़ाया हौसला

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई। भामला फाउंडेशन के विमेन-लेड ग्रीन मोबिलिटी प्रोग्राम के तहत पिंक ई-रिक्शा सहायता अभियान लॉन्च किया गया, जिसने पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला आत्मनिर्भरता का भी मजबूत संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस खुद ई-रिक्शा चलाती नजर आईं, जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर उनके साथ सवार रहीं। यह दृश्य महिलाओं के आत्मविश्वास और बदलते भारत की तस्वीर पेश करता दिखाई दिया।

मीडिया से बातचीत में भूमि पेडनेकर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल पर्यावरण बचाने की मुहिम नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार और आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत करने वाला अभियान है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें इस प्रोजेक्ट की जानकारी मिली, उन्होंने इसका हिस्सा बनने का फैसला कर लिया।

भूमि ने कहा कि महिला ड्राइवरों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार के नए अवसर दिए जाएंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब देश की महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तभी देश भी तेज़ी से प्रगति करेगा। यह पहल साबित करती है कि महिला सशक्तिकरण केवल भाषणों तक सीमित नहीं, बल्कि उसे जमीनी स्तर पर उतारने का भी समय आ चुका है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.