Home » Uncategorized » ईरान को ट्रम्प की सख्त चेतावनी: “3 दिन में सीजफायर, नहीं तो तेल पाइपलाइन तबाह”

ईरान को ट्रम्प की सख्त चेतावनी: “3 दिन में सीजफायर, नहीं तो तेल पाइपलाइन तबाह”

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को लेकर बड़ा और सख्त बयान दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने और सीजफायर पर सहमत होने के लिए सिर्फ तीन दिन का समय है।

Fox News को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान तेल का निर्यात नहीं कर पाता है, तो उसकी तेल पाइपलाइनों में गंभीर तकनीकी खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि निर्यात रुकने से पाइपलाइन में दबाव बढ़ेगा, जिससे विस्फोट की आशंका बन सकती है।

ट्रम्प ने आगे कहा कि अगर पाइपलाइन में ब्लास्ट होता है, तो उसे दोबारा पहले जैसी स्थिति में लाना लगभग नामुमकिन होगा। साथ ही उसकी क्षमता भी काफी कम हो जाएगी।

ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में तनाव पहले से ही चरम पर है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

अब देखना होगा कि ईरान इस चेतावनी पर क्या प्रतिक्रिया देता है और क्या आने वाले दिनों में हालात शांत होते हैं या और ज्यादा तनाव बढ़ता है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x