...
Home » Uncategorized » टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 80 के पार पहुंचे दाम, MP में फसल खत्म, अब महाराष्ट्र के भरोसे टमाटर बाजार

टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 80 के पार पहुंचे दाम, MP में फसल खत्म, अब महाराष्ट्र के भरोसे टमाटर बाजार

अगर आपकी थाली में टमाटर कम दिखाई देने लगा है, तो इसकी वजह अब साफ है। मध्य प्रदेश में टमाटर की स्थानीय फसल लगभग खत्म हो चुकी है और इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ रहा है। इंदौर में टमाटर 80 रुपए किलो तक पहुंच गया है, जबकि थोक मंडी में एक कैरेट के दाम 800 से 1000 रुपए तक जा पहुंचे हैं।

इंदौर की देवी अहिल्याबाई फल एवं सब्जी मंडी में टमाटर की आवक लगातार घट रही है। अच्छी गुणवत्ता वाला टमाटर थोक बाजार में 50 से 60 रुपए किलो बिक रहा है, जो खुदरा बाजार में 70 से 80 रुपए किलो तक पहुंच चुका है।

अब पूरे मध्य प्रदेश की सप्लाई मुख्य रूप से महाराष्ट्र के नारायणगांव और कलवन क्षेत्र से आने वाले टमाटरों पर निर्भर है। व्यापारियों का कहना है कि अगले तीन महीनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है।

नई फसल गणेश चतुर्थी के आसपास बाजार में आने की उम्मीद है। तब तक आम लोगों को महंगे टमाटर के साथ ही रसोई का बजट संभालना पड़ेगा।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.