उत्तर भारत में प्री-मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। यूपी, राजस्थान और दिल्ली में मौसम ने ऐसा करवट बदला कि आम जनजीवन प्रभावित हो गया। वाराणसी में तेज तूफान से होर्डिंग्स उड़ गईं, जबकि लखनऊ में दिन में ही अंधेरा छा गया। हाथरस में मूसलाधार बारिश से सड़कें और थाना परिसर पानी में डूब गए।
वहीं राजस्थान के चूरू जिले में अंधड़ का असर रेलवे पर भी दिखाई दिया। श्रीमकड़ीनाथ रेलवे स्टेशन का टिनशेड उखड़कर सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा, जिससे कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजधानी दिल्ली में भी बारिश और खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर पड़ा। कई उड़ानें देरी से संचालित हुईं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।







