Home » Uncategorized » गर्मी का कहर, 47 डिग्री पहुंचा पारा, एमपी में सूरज बरसा रहा आग, लोग बेहाल

गर्मी का कहर, 47 डिग्री पहुंचा पारा, एमपी में सूरज बरसा रहा आग, लोग बेहाल

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सूरज मानो आसमान से आग बरसा रहा हो और लू के थपेड़ों ने दिनभर सड़कों को सुनसान बना दिया है। मंगलवार को छतरपुर जिले के नौगांव में सीजन का सबसे ज्यादा 47 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि खजुराहो 46.4 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर रहा। पहली बार इस सीजन में प्रदेश का पारा 47 डिग्री तक पहुंचा है, जिससे लोगों की हालत खराब हो गई है।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 22 शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया। दतिया 45.8 डिग्री के साथ तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। वहीं राजगढ़, दमोह, शाजापुर, टीकमगढ़, गुना, सागर और सतना समेत कई जिलों में लोग भीषण गर्मी से परेशान नजर आए।

प्रदेश के बड़े शहर भी तपिश से नहीं बच पाए। ग्वालियर में पहली बार तापमान 45 डिग्री पहुंच गया, जबकि भोपाल में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। दोपहर के समय सड़कें सूनी दिखीं और बाजारों में सन्नाटा छा गया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और लू से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x