राजधानी भोपाल में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। घर में चाय बना रही बुजुर्ग दादी की उनके ही पोते ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक BHMS की पढ़ाई कर रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी था और अपनी गर्लफ्रेंड पर खर्च करने के लिए लगातार पैसों की मांग करता था। वारदात वाले दिन भी पैसों को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने गुस्से में आकर दादी पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले के दौरान दादी चीखती रहीं, लेकिन आरोपी नहीं रुका। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
पड़ोसियों का कहना है कि परिवार बेहद सामान्य और शांत स्वभाव का था, इसलिए इस वारदात ने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।







