देशभर में नौतपा की तपिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी हीट स्ट्रोक और डीहाइड्रेशन जैसी गंभीर समस्या बन सकती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वालों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
डॉक्टर्स का कहना है कि नौतपा के दौरान घर से बाहर निकलते समय सिर को जरूर ढकें और छाता, कैप या स्कार्फ का इस्तेमाल करें। साथ में पानी की बोतल और ORS जरूर रखें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और हर आधे घंटे में पानी पीते रहें। खाली पेट बाहर न निकलें और बीच-बीच में इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक लेते रहें। सनस्क्रीन और सनग्लासेस का इस्तेमाल भी जरूरी है। वहीं चाय, कॉफी और ज्यादा शुगर वाली ड्रिंक्स से दूरी बनाने की सलाह दी गई है। अगर कमजोरी, चक्कर या घबराहट महसूस हो तो तुरंत छांव में आराम करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।







