...
Home » Uncategorized » लिव-इन रिश्ते का काला सच, 14 साल की मासूम बनी शिकार

लिव-इन रिश्ते का काला सच, 14 साल की मासूम बनी शिकार

पंजाब के होशियारपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां जंगल में सूटकेस से मिली 14 वर्षीय किशोरी की जली हुई लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि मासूम की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी मां के लिव-इन पार्टनर ने की थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को किशोरी का लड़कों से मिलना-जुलना पसंद नहीं था। वह अक्सर उसे इस बात को लेकर रोकता-टोकता था। आरोप है कि जब भी वह लड़की को समझाने की कोशिश करता, तो किशोरी उसकी मां के साथ उसके लिव-इन रिश्ते का राज सबके सामने खोलने की धमकी देती थी।

इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने खौफनाक साजिश रची। उसने पहले किशोरी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक सूटकेस में पैक किया और खुरालगढ़ के जंगल में ले जाकर आग के हवाले कर दिया, ताकि पहचान मिटाई जा सके।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। सख्ती से पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका की मां पिछले दो वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

एक मासूम की हत्या ने न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि रिश्तों के पीछे छिपे उस खौफनाक सच को भी सामने ला दिया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.