...
Home » Uncategorized » थाईलैंड में 9वीं के छात्र का खूनी तांडव, स्कूल पहुंचने से पहले दादा-दादी की भी हत्या

थाईलैंड में 9वीं के छात्र का खूनी तांडव, स्कूल पहुंचने से पहले दादा-दादी की भी हत्या

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। यहां 9वीं कक्षा के एक छात्र ने पहले अपने ही घर में दादा-दादी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसी हथियार के साथ स्कूल पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

इस खौफनाक हमले में 3 शिक्षकों और 3 छात्रों समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बच्चों व शिक्षकों में दहशत फैल गई।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना नोंथाबुरी प्रांत के डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल की है। जांच में सामने आया कि आरोपी छात्र स्कूल जाने से पहले अपने घर गया, जहां उसने अपने दादा और दादी की हत्या कर दी। बाद में पुलिस ने दोनों के शव घर से बरामद किए।

प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि फायरिंग में इस्तेमाल की गई 9 एमएम पिस्टल छात्र के दादा की थी, जो पेशे से शिक्षक थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि आखिर एक 9वीं कक्षा के छात्र ने इतनी बड़ी वारदात क्यों की। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि छात्र की मानसिक स्थिति, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों की सुरक्षा, हथियारों की उपलब्धता और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पूरे देश की नजर पुलिस जांच और आगे आने वाली रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.