Home » Uncategorized » इंदौर में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल,1610 बेड वाले न्यू एमवाय हॉस्पिटल के लिए 773 करोड़ की मंजूरी

इंदौर में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल,1610 बेड वाले न्यू एमवाय हॉस्पिटल के लिए 773 करोड़ की मंजूरी

इंदौर: मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को एक नई ऊंचाई मिलने जा रही है। प्रदेश का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक हॉस्पिटल इंदौर में बनाया जाएगा, जो वर्तमान एमवाय हॉस्पिटल से भी कहीं ज्यादा बड़ा और सुविधाओं से लैस होगा। इस नए अस्पताल का नाम “न्यू एमवाय हॉस्पिटल” रखा जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत 1610 बेड वाला टीचिंग हॉस्पिटल तैयार किया जाएगा। इस परियोजना को प्रशासनिक स्तर पर 773.07 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है, जबकि निर्माण पर लगभग 586.65 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। फिलहाल टेंडर प्रक्रिया जारी है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

विधायक गोलू शुक्ला ने इस परियोजना को मालवा-निमाड़ क्षेत्र के लिए संजीवनी बताते हुए कहा कि एमवाय हॉस्पिटल पहले से ही लाखों लोगों के लिए जीवनदायिनी भूमिका निभा रहा है। अब नए अस्पताल के बनने से स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।

जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य अगले कुछ दिनों में शुरू हो सकता है और इसे पूरा होने में करीब तीन साल का समय लगेगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद इंदौर न केवल प्रदेश बल्कि देश के प्रमुख मेडिकल हब के रूप में उभर सकता है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x