...
Home » Uncategorized » डीजल संकट से थमी बुआई, सड़क पर उतरे किसान, रेहटी-भैरूंदा रोड जाम, प्रशासन पर फूटा गुस्सा

डीजल संकट से थमी बुआई, सड़क पर उतरे किसान, रेहटी-भैरूंदा रोड जाम, प्रशासन पर फूटा गुस्सा

सीहोर जिले के रेहटी में डीजल संकट ने किसानों का सब्र तोड़ दिया। खरीफ सीजन के बीच डीजल नहीं मिलने से नाराज किसानों ने रेहटी-भैरूंदा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

किसानों का कहना है कि बुआई का सबसे महत्वपूर्ण समय चल रहा है, लेकिन पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध नहीं है। ट्रैक्टर और कृषि मशीनें खड़ी हैं, जबकि किसान डीजल के लिए एक पंप से दूसरे पंप तक भटकने को मजबूर हैं।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल खरीफ सीजन में डीजल की मांग बढ़ती है, फिर भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। किसानों का कहना है कि उनकी फसल और खेती दोनों संकट में हैं।

किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक डीजल की नियमित आपूर्ति और ठोस समाधान का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा के अनुसार, पेट्रोल पंपों पर सीमित आपूर्ति के कारण किसानों की भीड़ बढ़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेज दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.