...
Home » Uncategorized » खेत से अचानक मासूम हुई गायब, फिर सामने आई रूह कंपा देने वाली सच्चाई

खेत से अचानक मासूम हुई गायब, फिर सामने आई रूह कंपा देने वाली सच्चाई

बीना के खिमलासा थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। महज़ तीन साल की एक बच्ची के साथ दरिंदगी की गई, जिसने पूरे गांव को सन्न कर दिया। रविवार शाम घर के पास खेल रही मासूम, अपने सात साल के भाई के साथ मटर खाने खेत की ओर गई थी। दोनों बच्चे घर से करीब 300 मीटर दूर पहुंचे ही थे कि तभी पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय युवक वहां आया।

मौका देखकर आरोपी बच्ची को उठाकर वहां से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब बड़ा भाई अकेला घर लौटा और उसने मां को बताया कि गांव का एक युवक उसकी बहन को अपने साथ ले गया है, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बच्ची गांव में ही एक बोरिंग मशीन के पीछे गंभीर हालत में मिली। यह दृश्य देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया।

सूचना मिलते ही खिमलासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल मेडिकल जांच के लिए खुरई सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जांच अधिकारी एसआई प्रतिमा मिश्रा के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज को भी आईना दिखाती है कि मासूमों की सुरक्षा के लिए और अधिक सतर्कता कितनी ज़रूरी है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.