Home » Uncategorized » सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने 4 दिन में रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने 4 दिन में रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

तीन दशक पहले सिनेमाघरों में धमाका करने वाली सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ की गूंज अब तक सुनाई दे रही है। और अब, 30 साल बाद इसका सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर छा गया है। भारत-पाक युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाकर फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में 193 करोड़ का कमाल कर दिया है। शुरुआती रिपोर्ट्स से साफ है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

ऑरिजिनल ‘बॉर्डर’ (1997) के निर्माता और निर्देशक जे. पी. दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार के साथ मिलकर ‘बॉर्डर 2’ का निर्माण किया। फिल्म की शुरुआती सफलता के बाद, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि निधि दत्ता और भूषण कुमार ने ‘बॉर्डर 3’ के लिए भी हाथ मिलाया है। हालांकि, इस नई परियोजना के बारे में अभी और कोई डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन दर्शकों के लिए यह उत्साहजनक खबर है कि फ्रैंचाइज़ी आगे बढ़ने वाली है।

 

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x