आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक बेहद दर्दनाक औद्योगिक हादसे की खबर सामने आई है। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के स्टील प्लांट में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला हुआ लोहा अचानक मजदूरों पर गिर पड़ा। जानकारी के मुताबिक, क्रेन की मदद से मोल्टन आयरन से भरे बड़े बकेट को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और खौलता हुआ लोहा नीचे काम कर रहे कर्मचारियों पर जा गिरा। इस भीषण हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया। राहत और बचाव दल ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है, वहीं मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
Post Views: 4







