...
Home » Uncategorized » कैबिनेट फेरबदल की बड़ी चर्चा, राजनाथ सिंह की विदाई की अटकलें तेज

कैबिनेट फेरबदल की बड़ी चर्चा, राजनाथ सिंह की विदाई की अटकलें तेज

देश की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार में जल्द ही बड़ा कैबिनेट फेरबदल हो सकता है। बताया जा रहा है कि 20 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मंत्रिपरिषद में अहम बदलाव कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लेकर है। सूत्रों का दावा है कि उनकी कैबिनेट से विदाई लगभग तय मानी जा रही है और इस संबंध में उन्हें संकेत भी मिल चुके हैं। हालांकि, सरकार या भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, इस फेरबदल के पीछे संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने की रणनीति बताई जा रही है। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनावों और भविष्य की राजनीतिक तैयारियों को भी इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि हाल के कुछ अहम फैसलों और राजनीतिक समीकरणों के आधार पर कई वरिष्ठ मंत्रियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह पुरी, पंकज चौधरी और हर्ष मल्होत्रा के नाम भी संभावित बदलाव की सूची में बताए जा रहे हैं। हालांकि इन नामों पर भी अभी तक कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

राजनीतिक गलियारों में इस फेरबदल को लेकर चर्चाएं लगातार तेज हैं। माना जा रहा है कि सरकार नए चेहरों को मौका देने और आगामी चुनावी रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फैसला ले सकती है।

अब सभी की नजरें प्रधानमंत्री कार्यालय और भाजपा नेतृत्व पर टिकी हैं कि क्या मानसून सत्र से पहले कैबिनेट में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा या फिर ये चर्चाएं केवल अटकलें साबित होंगी।

फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। जैसे ही सरकार की ओर से कोई पुष्टि होगी, सबसे पहले आपको पूरी जानकारी देंगे।

 

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.