...
Home » Uncategorized » तीन दिन बाद शिप्रा में मिली लाश पर फूटा जनाक्रोश, थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन

तीन दिन बाद शिप्रा में मिली लाश पर फूटा जनाक्रोश, थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन

देवास। इंदौर जिले के शिप्रा थाना क्षेत्र में एक लापता युवक का शव तीन दिन बाद शिप्रा नदी से मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलते ही स्वजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। आक्रोशित भीड़ ने शिप्रा थाने के सामने एबी रोड पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और इंदौर रोड को पूरी तरह जाम कर दिया।

स्वजनों का आरोप है कि युवक के लापता होने के बाद शिप्रा थाना क्षेत्र में उसकी बाइक और मोबाइल मिलने के बावजूद पुलिस ने समय पर गुमशुदगी दर्ज नहीं की। परिजन बार-बार थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही के चलते कीमती समय निकलता चला गया।

परिजनों ने बताया कि पुलिस से निराश होकर उन्होंने अपने निजी खर्च पर शिप्रा नदी में नाव के जरिए तलाश शुरू करवाई। तीन दिन बाद युवक का शव नदी से बरामद हुआ। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर ले जाया गया, लेकिन आरोप है कि पुलिस और प्रशासन ने एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराई, जिससे शव निजी साधन से ले जाना पड़ा।

गुरुवार दोपहर प्रदर्शन के चलते इंदौर रोड पर लंबा जाम लग गया। करीब तीन किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने में जुटे रहे।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका, लेकिन घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पूरे मामले में जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.