Home » Uncategorized » ट्रम्प-नेतन्याहू पर इनामी बिल से मचा भूचाल

ट्रम्प-नेतन्याहू पर इनामी बिल से मचा भूचाल

ईरान की संसद में एक ऐसा बिल लाने की तैयारी चल रही है, जिसने पूरी दुनिया की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिल में अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump और इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu की हत्या करने वालों को 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम देने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति इस ड्राफ्ट को तैयार कर रही है, जिसे “इस्लामिक रिपब्लिक की जवाबी कार्रवाई” नाम दिया गया है।

ईरानी सांसदों का दावा है कि देश के कई बड़े सैन्य और राजनीतिक नेताओं की मौत के बाद यह कदम उठाया जा रहा है। सांसद महमूद नबावियन ने कहा कि संसद में जल्द इस प्रस्ताव पर वोटिंग हो सकती है। इस बयान के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। दुनिया भर की निगाहें अब तेहरान और वॉशिंगटन पर टिक गई हैं।

हमले पर रुके ट्रम्प, गल्फ देशों ने मांगा वक्त

दूसरी तरफ ट्रम्प ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्होंने फिलहाल ईरान पर होने वाला संभावित हमला टाल दिया है। ट्रम्प के मुताबिक कतर, सऊदी अरब और UAE जैसे खाड़ी देशों के नेताओं ने बातचीत और कूटनीतिक समाधान के लिए कुछ दिन का समय मांगा है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डर बढ़ रहा है कि अगर हालात नहीं संभले, तो यह तनाव बड़े युद्ध में बदल सकता है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x