Home » Uncategorized » इंदौर में नेहरू स्टेडियम में गूंजा गणतंत्र का गौरव

इंदौर में नेहरू स्टेडियम में गूंजा गणतंत्र का गौरव

 

इंदौर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। शहर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, जिसके साथ ही तिरंगे के सम्मान में पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।

समारोह की शान बनी भव्य परेड, जिसमें आरएपीटीसी और विशेष सशस्त्र बल की विभिन्न वाहिनियों के साथ जिला पुलिस की पुरुष एवं महिला टुकड़ियां, होमगार्ड, यातायात पुलिस, एनसीसी, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस, एसपीसी और सृजन दल के जवान शामिल हुए। अनुशासन और समन्वय का शानदार प्रदर्शन करते हुए परेड का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त कुंदन मंडलोई ने किया, जबकि अनुकरण टीयूआईसी सूबेदार राजू सांवले ने निभाया।

समारोह के दौरान राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने विकास और जनकल्याण की झलक प्रस्तुत की। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय और नगर निगम परिसर में भी ध्वजारोहण किया गया। इंदौर में यह दिन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि लोकतंत्र, कर्तव्य और प्रगति के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x