मध्य प्रदेश कल से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पांच दिवसीय दौरे का गवाह बनने जा रहा है। 18 जून को इंदौर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति सीधे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी। इसके बाद वे अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस समेत ग्वालियर और श्योपुर के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। इंदौर एयरपोर्ट और आसपास के इलाके को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है, जबकि 17 से 19 जून तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट की स्थिति है।
Post Views: 5







