...
Home » Uncategorized » मानसून से पहले मौसम का महाप्रहार, आंधी-बारिश ने पूरे एमपी को घेरा, 45 जिलों में अलर्ट का सायरन

मानसून से पहले मौसम का महाप्रहार, आंधी-बारिश ने पूरे एमपी को घेरा, 45 जिलों में अलर्ट का सायरन

मध्य प्रदेश में भले ही मानसून की आधिकारिक एंट्री अभी बाकी हो, लेकिन प्री-मानसून ने पूरे प्रदेश में अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। झाबुआ, धार, पीथमपुर और रतलाम में जोरदार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया, जबकि देवास में तेज बहाव के चलते एक कार रपटे में बह गई। राजधानी भोपाल में गुरुवार शाम 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने शहर को हिला दिया। कई जगह पेड़ और टहनियां गिरने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ और ओलावृष्टि ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल, इंदौर समेत करीब 45 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर और दमोह के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। यानी मानसून आने से पहले ही मध्य प्रदेश में मौसम ने पूरी ताकत दिखानी शुरू कर दी है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.