इंदौर के सबसे व्यस्त जवाहर मार्ग पर हालात उस वक्त बेकाबू हो गए, जब कुछ ही मिनटों में सड़कें रेंगते वाहनों में तब्दील हो गईं। देखते ही देखते ट्रैफिक जाम कई किलोमीटर तक फैल गया। शहर की रफ्तार थम गई और लोग अपने-अपने वाहनों में कैद होकर रह गए। जो रास्ता मिनटों में पार होता था, वहां घंटों का इंतज़ार लिख दिया गया।
सबसे चौंकाने वाली तस्वीर तब सामने आई जब जाम में एक एम्बुलेंस फंसी नज़र आई। सायरन की आवाज़ भी भीड़ को रास्ता दिलाने में नाकाम रही। कई प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान नदारद दिखे, जिससे हालात और बिगड़ते चले गए। गुस्साए वाहन चालक आपस में उलझते दिखे, बहस ने धक्का-मुक्की का रूप ले लिया। सवाल यही है, क्या शहर की ट्रैफिक व्यवस्था इतनी लाचार हो चुकी है कि इमरजेंसी सेवाएं भी सुरक्षित नहीं?
Post Views: 13







