देशभर में पेट्रोल, डीजल और CNG की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 99 रुपए 51 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 91 पैसे बढ़कर 92 रुपए 49 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमतों में भी 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। अब उपभोक्ताओं को CNG 81 रुपए 9 पैसे प्रति किलो मिलेगी।
बीते 9 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रुपए प्रति लीटर और 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। लगातार बढ़ रही कीमतों का असर सीधे आम आदमी की जेब और परिवहन खर्च पर पड़ रहा है। विपक्ष ने इसे महंगाई का बड़ा झटका बताया है, जबकि लोग राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
Post Views: 10







