...
Home » Uncategorized » टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश बाहर, पाकिस्तान भी ले सकता है बड़ा फैसला

टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश बाहर, पाकिस्तान भी ले सकता है बड़ा फैसला

टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बांग्लादेश आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया है। यह फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की दुबई में हुई अहम बैठक के दौरान लिया गया, जिसकी अध्यक्षता ICC चेयरमैन जय शाह ने की। ICC ने शनिवार शाम अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए इस फैसले की पुष्टि की।

दरअसल, ICC ने बांग्लादेश सरकार को भारत में खेलने को लेकर 24 घंटे की अंतिम डेडलाइन दी थी। लेकिन तय समय सीमा के भीतर बांग्लादेश सरकार ने अपनी टीम को भारत भेजने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद ICC के पास सख्त कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा और बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया। अब स्कॉटलैंड टीम ग्रुप-सी में बांग्लादेश की जगह सभी निर्धारित मुकाबले खेलेगी।

इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत में हलचल और तेज हो गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने ICC के निर्णय पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि ICC ने बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार किया है। द डॉन वेबसाइट से बातचीत में नकवी ने बताया कि अब पाकिस्तान सरकार के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। अगर सरकार भारत में खेलने की अनुमति नहीं देती है, तो पाकिस्तान भी टूर्नामेंट से हट सकता है।

टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले बने इस हालात ने ICC के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। अब सभी की नजरें पाकिस्तान पर टिकी हैं कि क्या यह विवाद यहीं थमेगा या वर्ल्ड कप में और भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.