...
Home » Uncategorized » पुलिस भर्ती में 2.25 लाख उम्मीदवार घटे, 7500 पदों के लिए इस बार सिर्फ 7.51 लाख आवेदन

पुलिस भर्ती में 2.25 लाख उम्मीदवार घटे, 7500 पदों के लिए इस बार सिर्फ 7.51 लाख आवेदन

मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक भर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 7500 पदों पर होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में इस बार पिछले साल की तुलना में करीब सवा दो लाख आवेदक कम हो गए हैं।

दरअसल, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस आरक्षक के 7500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक चली।

आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2025 में हुई पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए कर्मचारी चयन मंडल को करीब 9 लाख 76 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। लेकिन वर्ष 2026 में समान 7500 पदों की भर्ती के लिए लगभग 7 लाख 51 हजार उम्मीदवारों ने ही आवेदन किया है।

यानी पिछले साल के मुकाबले इस बार करीब 2 लाख 25 हजार आवेदन कम हुए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि बेरोजगारी और सरकारी नौकरी की बढ़ती मांग के बीच पुलिस भर्ती में उम्मीदवारों की संख्या अचानक क्यों कम हुई?

पुलिस मुख्यालय और कर्मचारी चयन मंडल को उम्मीद थी कि इस बार आवेदन की संख्या पिछले साल से ज्यादा हो सकती है। लेकिन आंकड़ों ने उम्मीद के विपरीत तस्वीर दिखाई है।

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर 2026 से प्रस्तावित है। अब करीब 7.51 लाख उम्मीदवार इन 7500 पदों के लिए परीक्षा में शामिल होंगे।

अगर आंकड़ों का सीधा हिसाब लगाया जाए, तो एक पद के लिए औसतन करीब 100 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। यानी आवेदन कम होने के बावजूद भर्ती में प्रतिस्पर्धा अभी भी काफी कड़ी रहने वाली है।

अब सभी उम्मीदवारों की नजर परीक्षा की तैयारी और एडमिट कार्ड से जुड़ी आगामी जानकारी पर है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है कि वे कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें और अपनी तैयारी को अंतिम दौर में तेज कर दें।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.