Home » Uncategorized » पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी का झटका, भोपाल में 93.75 रुपए किलो पहुंची कीमत, दो महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी का झटका, भोपाल में 93.75 रुपए किलो पहुंची कीमत, दो महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

मध्य प्रदेश में आम लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। पेट्रोल और डीजल के बाद अब सीएनजी यानी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस भी महंगी हो गई है। शनिवार रात से सीएनजी के दामों में 3 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। राजधानी भोपाल में अब 1 किलो सीएनजी के लिए लोगों को 93 रुपए 75 पैसे चुकाने होंगे।

प्रदेश में थिंक, गेल और अवंतिका गैस एजेंसियां सीएनजी की सप्लाई करती हैं। भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और विदिशा समेत आसपास के जिलों में थिंक कंपनी गैस उपलब्ध कराती है। वहीं इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में अवंतिका कंपनी सप्लाई करती है, जबकि कई जिलों में गेल कंपनी भी सीएनजी उपलब्ध करा रही है।

खास बात यह है कि भोपाल समेत आसपास के इलाकों में बीते दो महीनों में दूसरी बार सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले करीब 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। यानी सिर्फ दो महीने में सीएनजी करीब 5 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है। बढ़ती कीमतों का सीधा असर अब वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x