NEET री-एग्जाम को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से पहले भारत में टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है। NTA के अनुसार, 22 जून तक टेलीग्राम की सेवाएं प्रभावित रहेंगी, जबकि मैसेज एडिट करने की सुविधा 30 जून तक बंद रखी जाएगी।
सरकार का कहना है कि कुछ लोग टेलीग्राम का इस्तेमाल परीक्षा से जुड़े फर्जी स्क्रीनशॉट, एडिटेड चैट और कथित पेपर लीक के झूठे सबूत तैयार करने में कर रहे थे। इसी को देखते हुए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत यह कार्रवाई की गई है।
NTA ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की विश्वसनीयता और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। अब पूरे देश की नजर 21 जून को होने वाले री-एग्जाम और उससे जुड़े सुरक्षा इंतजामों पर टिकी हुई है।







