...
Home » Uncategorized » मानसून की धमाकेदार एंट्री, बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में दिन में छाया अंधेरा, देशभर में प्री-मानसून का असर

मानसून की धमाकेदार एंट्री, बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में दिन में छाया अंधेरा, देशभर में प्री-मानसून का असर

देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दक्षिण भारत में मानसून की एंट्री हो चुकी है और अब इसकी रफ्तार लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून केरल पहुंचने के बाद अगले दो से तीन दिनों में गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई हिस्सों को कवर कर सकता है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों और बंगाल की खाड़ी के अन्य क्षेत्रों में भी इसकी सक्रियता बढ़ रही है।

मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते तेज आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है।

इस बार मानसून सामान्य तिथि से तीन दिन देरी से पहुंचा है, लेकिन अब इसकी गति तेज हो गई है। उधर राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार दोपहर मौसम ने ऐसा रंग बदला कि दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज आंधी और बारिश के कारण कई पेड़ गिर गए, सड़कें जलमग्न हो गईं और जगह-जगह लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम और भी ज्यादा सक्रिय रहने वाला है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.