अशोक जाट को जिलाबदर किए जाने के विरोध में सोमवार को उज्जैन में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें किसान जयराम जाट घायल हो गए। वहीं पुलिस ने तीन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है।
विधायक महेश परमार और एएसपी के बीच बहस का वीडियो वायरल
प्रदर्शन से पहले कांग्रेस विधायक महेश परमार और एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के बीच बहस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महेश परमार एएसपी के पीछे-पीछे चलते हुए उनके पैर पड़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे सड़क पर दंडवत प्रणाम भी करने लगे, जबकि एएसपी वहां से हटते दिखाई दिए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Post Views: 8







