...
Home » Uncategorized » राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

कोटा मंडल में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा टल गया, जब त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोचों में अचानक आग लग गई। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे लूणी रीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुआ। आग सबसे पहले कोच नंबर B-1 और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में दिखाई दी। धुआं उठते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्री घबराकर बाहर निकलने लगे।

गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को इमरजेंसी में रोका गया। रेलवे स्टाफ और राहत टीम ने तेजी दिखाते हुए करीब 15 मिनट में सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे कोच को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही कोटा जंक्शन पर हूटर बजाए गए और बचाव दल मौके के लिए रवाना कर दिए गए।

15 मिनट में खाली कराया कोच, बड़ा हादसा टला

सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर सौरभ जैन के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य बेहद तेजी से किया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि असली वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।

घटना के बाद यात्रियों में डर और दहशत का माहौल रहा। कई यात्रियों ने बताया कि अचानक धुआं और आग देखकर उन्हें कुछ समझ नहीं आया। हालांकि रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल प्रभावित कोचों को अलग कर ट्रेन संचालन को सामान्य करने की कोशिश जारी है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.