Home » Uncategorized » शादी करो वरना फोटो वायरल कर दूंगा’:AI से फोटो एडिट कर छात्रा को किया ब्लैकमेल, सगाई तुड़वाई

शादी करो वरना फोटो वायरल कर दूंगा’:AI से फोटो एडिट कर छात्रा को किया ब्लैकमेल, सगाई तुड़वाई

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक कॉलेज छात्रा को एआई तकनीक के जरिए बदनाम करने और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक विशाल गुर्जर के खिलाफ आईटी एक्ट, ब्लैकमेलिंग और धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता निजी कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा है। छात्रा ने शिकायत में बताया कि साल 2024 में उसकी बहन की शादी के दौरान उसकी पहचान राऊ निवासी विशाल गुर्जर से हुई थी। शादी समारोह में सामान्य बातचीत के दौरान आरोपी ने कुछ तस्वीरें अपने मोबाइल में ले ली थीं।

आरोप है कि इसके बाद विशाल ने छात्रा पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब युवती ने इनकार किया तो आरोपी ने तस्वीरों को एआई की मदद से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। छात्रा का कहना है कि आरोपी लगातार मानसिक दबाव बनाता रहा और रिश्ता स्वीकार नहीं करने पर बदनाम करने की बात कहता था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब परिवार ने उसकी शादी दूसरी जगह तय करने की कोशिश की तो आरोपी ने वहां भी हस्तक्षेप किया और जान से मारने तक की धमकियां दीं। परिवार द्वारा समझाने की कोशिश करने पर आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और एडिट किए गए फोटो मोबाइल पर भेज दिए।

मामला तब और गंभीर हो गया जब करीब दो महीने पहले युवती की सगाई के दौरान आरोपी उसके घर पहुंच गया। वहां उसने मंगेतर के सामने छात्रा को लेकर कई आपत्तिजनक बातें कहीं, जिसके बाद सगाई टूट गई।

छात्रा ने बताया कि आरोपी की लगातार हरकतों और धमकियों से वह मानसिक रूप से बुरी तरह परेशान हो गई थी और आत्महत्या जैसे विचार आने लगे थे। बाद में परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद बाणगंगा थाना पुलिस ने आरोपी विशाल गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला एक बार फिर एआई तकनीक के गलत इस्तेमाल और साइबर ब्लैकमेलिंग के बढ़ते खतरे को उजागर करता है, जहां निजी तस्वीरों और डिजिटल एडिटिंग का इस्तेमाल कर लोगों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x