...
Home » Uncategorized » NEET UG 2026 पेपर लीक का बड़ा खुलासा, 720 में से 600 नंबर के सवाल पहले ही पहुंचे छात्रों तक

NEET UG 2026 पेपर लीक का बड़ा खुलासा, 720 में से 600 नंबर के सवाल पहले ही पहुंचे छात्रों तक

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 अब विवादों के घेरे में आ गई है। 3 मई को हुई परीक्षा के बाद पेपर लीक की आशंकाओं ने बड़ा रूप ले लिया है। राजस्थान में कई छात्रों के पास हाथ से लिखा हुआ ऐसा गेस पेपर मिला है, जिसके सवाल असली परीक्षा से हूबहू मैच कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा से करीब दो दिन पहले ही 720 में से लगभग 600 नंबर के सवाल कुछ छात्रों तक पहुंच चुके थे। जांच में सामने आया है कि यह गेस पेपर 1 मई को केरल के एक मेडिकल कॉलेज में MBBS कर रहे छात्र ने सीकर में अपने दोस्त को भेजा था। इसके बाद यह पेपर कई छात्रों के बीच तेजी से फैल गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG ने 10 मई को बड़ी कार्रवाई की। इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर देहरादून, सीकर और झुंझुनू में छापेमारी कर 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनमें सीकर के एक कोचिंग संस्थान से जुड़ा करियर काउंसलर भी शामिल बताया जा रहा है।

SOG अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि सवाल आखिर परीक्षा से पहले बाहर कैसे पहुंचे और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह देश की सबसे बड़ी शिक्षा परीक्षाओं में से एक का सबसे बड़ा पेपर लीक मामला बन सकता है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.