...
Home » Uncategorized » जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेताओं समेत हजारों समर्थक हिरासत में

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेताओं समेत हजारों समर्थक हिरासत में

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले कई नेताओं और समर्थकों को हिरासत में लिए जाने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से ही हिरासत में ले लिया गया। ये सभी जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।

वहीं, यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा, राजधानी के अलग-अलग इलाकों से करीब एक हजार अन्य समर्थकों को भी हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया है।

प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा रही है, जबकि कुछ स्थानों पर वाहनों को रोकने के लिए सड़क पर कीलें लगाए जाने की भी खबर है।

इस बीच, महाराष्ट्र के संभाजीनगर में अभिजीत दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली में भी संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है।

यातायात और संचार व्यवस्था को लेकर भी बड़े इंतजाम किए गए हैं। खबर के मुताबिक, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली 250 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं। वहीं, इंडिया गेट के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात दस बजे से शनिवार रात दस बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रखने की जानकारी दी गई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक पहुंच पाएंगे और क्या चुनाव आयोग से जुड़ी इन मांगों पर कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आएगी?

फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.