भोपाल में ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले ने अब बड़ा राजनीतिक और कानूनी मोड़ ले लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार इस मामले में हर संभव मदद करेगी। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने रिटायर्ड सैनिकों के साथ सीएम से मुलाकात की, जिसके बाद सरकार ने CBI जांच के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजने का फैसला लिया।
सीएम ने यह भी कहा कि यदि कोर्ट दोबारा पोस्टमॉर्टम के आदेश देता है, तो पार्थिव शरीर को दिल्ली AIIMS तक पहुंचाने की व्यवस्था सरकार करेगी। वहीं, ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत के खिलाफ रिजेक्शन एप्लीकेशन भी दायर की जाएगी।
मामले में ट्विशा का पति अभी फरार है और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हो चुका है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है, जबकि राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी CBI जांच की मांग तेज कर दी है। अब पूरे प्रदेश की नजर कोर्ट और जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर टिकी है।







