...
Home » Uncategorized » भारत का अग्निवेग तैयार,180KM दूर दुश्मन पर वार,न जैमिंग, न भटकाव, सेना को मिले 106 कामिकाजे ड्रोन

भारत का अग्निवेग तैयार,180KM दूर दुश्मन पर वार,न जैमिंग, न भटकाव, सेना को मिले 106 कामिकाजे ड्रोन

भारतीय सेना की ताकत अब और घातक हो गई है। स्वदेशी रक्षा कंपनी SMPP ने सेना को 106 अत्याधुनिक ‘पीसकीपर (अग्निवेग)’ कामिकाजे ड्रोन सौंप दिए हैं। टर्बोजेट इंजन से लैस ये ड्रोन 180 किलोमीटर दूर तक सटीक हमला करने में सक्षम हैं और 450 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकते हैं।

इन ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दुश्मन की जैमिंग या स्पूफिंग तकनीक भी इन्हें अपने लक्ष्य से भटका नहीं सकती। यानी एक बार मिशन पर निकलने के बाद ये सीधे टारगेट को निशाना बनाएंगे। सेना को 100 ऑपरेशनल और 6 ट्रेनिंग ड्रोन दिए गए हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार यह भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमता और आधुनिक ड्रोन युद्ध तकनीक में बड़ी उपलब्धि है। बेलारूसी तकनीकी सहयोग से विकसित ये ड्रोन भविष्य के युद्धक्षेत्र में भारतीय सेना की मारक क्षमता को कई गुना बढ़ाने वाले साबित हो सकते हैं।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.